मुनक्का को पानी में भिगोकर खाने के क्या फायदे व नुकसान हैं | munakka pani me bhigo kar khane ke fayde

0 Fayde Nuksan Hindi
मुनक्का भिगोकर खाने के फायदे और नुकसान munakka ke fayde aur nuksan in hindi, खाली पेट मुनक्का खाने के जाने क्या है फायदे,मुनक्का के बीज के फायदे

मुनक्का भिगोकर खाने के फायदे और नुकसान- munakka pani me bhigo kar khane ke fayde: 

मुनक्का, अंगूर को सुखाने के बाद तैयार होता है भारत में इसका उपयोग मेवे के रूप में किया जाता है मुनक्का खाने में बहुत मीठा और सवादिस्ट होता है और यह कई गुणों से भरपूर होता है,तथा इसमें प्रोटीन और पोषक तत्व के गुण शामिल होते है। वसा की मात्रा ना के बरबार होती है, क्योकि जो लोग डॉयबिटीज़ से पीड़ित होते है, उन्हें डरने की कोई आवश्यकता नहीं है, वो लोग भी बिना डर के खा सकते है। तो आइये जानते है मुनक्का भिगोकर खाने के फायदे और नुकसान (munakka ke fayde aur nuksan) के बारे में।


मुनक्का क्या होता है?

मुनक्का लगभग किसमिस जैसा ही होता है। जिसे अंगूरों को सुखाकर बनाया जाता है। मुनक्का नाम की उत्पत्ति फ्रेंड सब लैंडवर्ड से हुई थी। इसका स्वाद मीठा होता है, जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।मुनक्के का रंग दो रूपों में देखा जाता है काला और लाल। दोनों ही काफी फायदेमंद वाले होते हैं।


इसका उपयोग दूध के साथ किया जाए तो बेहद लाभकारी हो सकता है। दूध में कई प्रकार के पोषक तत्व मौजूद होते हैं यदि जिन्हें दूध खाना पसंद नहीं है उसके जगह मुनक्के का प्रयोग कर सकते हैं। दूध के बराबर ही लाभ मिल जाएगा।


मुनक्का खाने से क्या मिलता है?

मुनक्का कई गुणों का भंडार होता है। इसमें नाना प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होते हैं। मुनक्के में स्टार्च, रेसमिक एसिड, ग्लूकोस और टार्टरिक मौजूद होता है और साथ ही फास्फोरस, मैग्नीशियम, सोडियम, आयरन, विटामिन बी, पोटेशियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जिसके प्रयोग से हम कई रोगों से मुक्त हो जाते हैं।


मुनक्का और किशमिश में क्या अंतर होता है?

कई लोग यह समझते हैं कि मुनक्का और किशमिश दोनों एक ही होते हैं और ओ मुनक्के को किसमिस बोलते हैं और किशमिश को मुनक्का। लेकिन ऐसा नहीं है, दोनों में थोड़ा अंतर जरूर होता है आइए जानते हैं-


1- किसमिस आकार में छोटा होता है, परंतु मुनक्का उससे थोड़ा बड़ा और देखने में उसका रंग गहरा होता है। जबकि किशमिश देखने में थोड़ा हल्का रंग का होता है।


2- मुनक्का अंगूर के पकने के बाद अंगूरों को सुखाने के बाद तैयार होता है जिससे रंग गहरा हो जाता है तथा किशमिश आकार में छोटे अंगूरों को सुखाने के बाद तैयार होता है।


3- मुनक्का में दो से तीन बीज मौजूद होते हैं, जबकि किसमिस में बीज केवल ना के बराबर पाया जाता है।


4- मुनक्का स्वाद में मीठा होता है खटास नहीं होती, जबकि किसमिस खट्टा और मीठा दोनों होता है


5- मुनक्के का रंग काला होता है, परंतु किशमिश का रंग हल्का और भूरा या लाल रंग से पहचाना जा सकता है।


6- किशमिश को आप सस्ते दामों में खरीद सकते हैं, परंतु मुनक्का एक दवाई की तरह फायदेमंद होता है जिसे बाजारों में काफी महंगे मे बिकता है।


इसलिए ध्यान रहे जब भी आप बाजारों से मुनक्का खरीदने जाएं, तो मुनक्के की जगह किसमिस ना उठा ले आए। जिससे किशमिश के दाम के जगह मुनक्के का ना दे आए और आप ठगे जाएं।


मुनक्का खाने के फायदे और नुकसान-munakka ke fayde aur nuksan

मुनक्के का सेवन करने से शरीर की कमजोरियां दूर हो जाती है। जिन्हे खून की कमी होती है वह दूर हो जाती है।इसमें मौजूद आयरन जो खून में हीमोग्लोबिन के अस्तर को बढ़ा देता है। इसके सेवन से शरीर की रोग प्रतिकार की क्षमता बढ़ जाती है जो हमें कई रोगों से बचाने का कार्य करता है। आइए जानते हैं मुनक्का खाने के फायदे और लाभ क्या होते हैं।


हड्डियों को करें मजबूत

जैसे जैसे उम्र ढलने लगती वैसे ही हड्डियां कमजोर लगती है। मुनक्का में पाए जाने वाला बोरॉन (Boron) हड्डियों की सेहत को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करता है और उम्र बढ़ने पर भी हड्डियों को मज़बूत रखता है। जिन्हें हड्डियों में दर्द महसूस रहने की शिकायत हो, तो उन्हें रोज मुनक्के को खाना चाहिए।


मुनक्का पाचन क्रिया को करें मजबूत

मुनक्के का प्रतिदिन सेवन करने से लिवर स्वस्थ रहता है। जिससे खाना अच्छे से पच जाता है। फाइबर मौजूद होने के कारण पेट साफ रहता है और साथ ही फाइबर विषयुक्त पदार्थों को आपके शरीर से निकाल कर बाहर कर देता है।


मुनक्का खाने के फायदे हैं याददाश्त को बढ़ाने में - munakka ke fayde aur nuksan

कई बच्चों की शिकायत होती है कि वह पढ़ाई तो बहुत करते हैं, परंतु उन्हें कुछ जल्दी याद नहीं होता या फिर लंबे समय तक याद नहीं रहता और भूल जाते हैं। तो इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप चाहे तो हर रोज मुनक्का खाने की आदत डालें, जो आपकी याददाश्त को बढ़ाने में सहायता करेगा और दिमाग चुस्त-दुरुस्त रहेगा, क्योंकि याददाश्त को बरकरार रखने के लिए फास्फोरस जैसे पोषक तत्व की जरूरत पड़ती है।


जो आपको मुनक्का खाने से पर्याप्त मात्रा में मिल जाता है। इसलिए हो सके तो जो लोग बूढ़े बुजुर्ग और बच्चे हो उन्हें आज से ही प्रतिदिन मुनक्का खाने की आदत डाल देनी चाहिए। इससे आपकी याददाश्त शक्ति बढ़ती है और जो अल्जाइमर और डिमेंशिया जैसी बीमारी से पीड़ित है उन्हें आज से ही इसे खाना शुरू कर देना चाहिए


मुंह के छाले के लिए मुनक्का के फायदे

मुंह के छाले का होना एक आम समस्या है, अगर ये समस्या बार-बार होती हैं तो खाने-पीने और बोलने में तकलीफ़ बढ़ जाती है। बाज़ार में छालों को ठीक करने के लिए बहुत सारी दवाइयाँ उपलब्ध हैं, लेकिन घरेलू उपायों में मुनक्का एक सुरक्षित और असरदार विकल्प माना जाता है। आयुर्वेद में भी मुनक्का को छालों को ठीक करने और मुंह की जलन कम करने के लिए फायदेमंद माना गया है।


मुनक्का इस्तेमाल करने के घरेलू तरीके छालों के लिए 
भिगोया हुआ मुनक्का – रात्रि में 5–6 मुनक्के पानी में भिगो दें और सुबह उन्हें चबाकर खाएं। इससे छालों की जलन कम होगी।


मुनक्का का पानी – मुनक्कों को रातभर पानी में भिगोकर सुबह उस पानी से कुल्ला करें। यह मुंह की सूजन और दर्द को शांत करेगा।


दूध के साथ मुनक्का – हल्का गुनगुना दूध लेकर उसमें मुनक्का उबालकर पिएं। यह शरीर को पोषण देगा और छालों को जल्दी भर देगा।


सिर के दर्द में लाभदायक - munakka ke fayde aur nuksan

अक्सर कुछ लोगो में सिर दर्द बार बार होता रहता है, उससे छुटकारा पाने के लिए मुनक्के को प्रयोग में लाया जा सकता है।
चलिए जानते हैं कैसे- तो आप सबसे पहले 5 से 10 मुनक्का ले लेना है, साथ में 10 ग्राम मुलेठी और 10 ग्राम मिश्री इन तीनो को एक साथ पीसकर पाउडर तैयार कर लीजिए जब भी सिर में दर्द हो तो उसमे से एक चुटकी पाउडर लेकर सेवन करे। इससे जल्द ही सिर दर्द में आराम मिल जाता है।


हार्ट् के लिए फायदेमंद होता है मुनक्का

लगातार मुनक्के को खाते रहने से हृदय की बीमारी से छुटकारा मिल जाता है। यदि इसे प्रतिदिन खाया जाए तो हार्ट अटैक होने की संभावना कम रहती है। शोध से पता चला है कि मुनक्का उच्च रक्तचाप को बढ़ने से रोकता है।पोटेशियम की मात्रा मौजूद होने के कारण उच्च रक्तचाप को कम करने में हमारी सहायता करता है।


हार्ट से संबंधित रोगो के लिए दूध के साथ 10 से 15 मुनक्का को किसी बर्तन में डालकर उबाल लें, सीन करते समय उसमे एक चम्मच घी डालकर मिला लीजिए, और उसे रोज सुबह और शाम पिए। ऐसा करने से हृदय से संबंधित रोगों में लाभ होता है।

 

मुनक्का के फायदे हैं वजन बढ़ाने में

वजन बढ़ाने के लिए मुनक्के का प्रयोग किया जा सकता है, क्योंकि इसमें मौजूद फ्रुक्टोज और ग्रुप को एनर्जी प्रदान करते हैं। मुनक्का कोलेस्ट्रॉल को बिना बढ़ाएं दुबले-पतले शरीर को मोटा होने में हमारी सहायता करता है। इसलिए 10 मुनक्का और पांच छुहारे को दूध के साथ उबालकर हर रोज सुबह और शाम इनका सेवन करें, वजन में फर्क आना शुरू हो जाएगा।


आंखों के लिए फायदेमंद - munakka ke fayde aur nuksan

आंखों को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन A, विटा कैरोटीन की जरूरत होती है। मुनक्का में एंटी ऑक्सीडेंट के गुण शामिल होते हैं जो आंखों के फ्री रेडिकल्स से लड़ने हमारी सहायता करते हैं। जो लोग मुनक्के का सेवन प्रतिदिन करते हैं उन्हें आंखों की कमजोरी, मांसपेशियों, मोतियाबिंद संबंधी बीमारी नहीं होती।


इसके लिए आप चाहे तो शाम को 10 मुनक्का पानी में भिगो दें, और सुबह उठकर उसका सेवन करें। इससे आंखों की रोशनी बढ़ जाती है।


मुनक्का के फायदेमंद हैं भूख बढ़ाने में

लंबे समय से बुखार रहे तो धीरे धीरे भूख का आभास कम होने लगता है तो इसके लिए 10 से 12 मुनक्का को भून लें, और उसके साथ सेंधा नमक और काली मिर्च के साथ एक हफ्ते तक सेवन करने से धीरे-धीरे भूख बढ़ने लगती है।


मुनक्के के फायदे हैं कब्ज में

यदि आपको हमेशा कब्ज की समस्या रहती है तो रात के समय 10 मुनक्का को एक गिलास दूध के साथ उबाल दीजिए। फिर थोड़ा ठंडा होने के बाद उसके बीज को निकाल दें, और सोने से पहले मुनक्का खाकर दूध को पी जाए, लाभ मिलेगा। यदि आपको दस्त होने लगे तो मुनक्का ना खाएं।


कमजोरी को करें दूर

मुनक्का खाने के फायदे हैं कमजोरी दूर करने में यदि आपको लगता है कि आपका शरीर कमजोरी महसूस कर रहा है तो आपको मुनक्का खाने की आदत डाल देनी चाहिए इससे शरीर बलवान बनता है और साथ-साथ सेक्स पावर को बढ़ाने में भी मदद मिलती है।


मुनक्का खाने के नुकसान- Munakka khane ke nuksan

मुनक्का खाने के अनेकों फायदे है, लेकिन मुनक्का को ज्यादा मात्रा में खा लिया जाए तो कभी-कभी यह नुकसानदेह भी हो सकता है। 

मुनक्का खाना कुछ लोगों के लिए हानिकारक हो जाता है, जिन्हें मुनक्के और अंगूर खाने से एलर्जी हो जाती है और कुछ लोगों के सिर में दर्द, गले में दर्द, खराब, पूरे शरीर में खुजली जैसी परेशानी हो जाती हो, इसलिए हो सके तो इसका ज्यादा मात्रा में खाने से परहेज करें।

हमें ज्ञात है कि इसमें वसा और कैलोरी बहुत अधिक मात्रा में मौजूद होता है इसलिए वजन बढ़ाने लगता है और आपको कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।


Conclusion:

अब आपको पूरी तरह ज्ञात हो चुका होगा कि मुनक्का खाने के फायदे और नुकसान क्या होते हैं इसको अगर सही ढंग से खा खाया जाए तो लाभ मिलता है परंतु सही तरीके से न सेवन किया जाए और ज्यादा मात्रा में खा लिया जाए तो आपको हानि हो सकते हैं।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

Fayde Nuksan Hindi एक स्वास्थ्य संबंधित ब्लॉग है जहाँ हम सरल भाषा में हेल्थ, आहार, ब्यूटी टिप्स, एक्सरसाइज और सामान्य बीमारियों से जुड़ी जानकारी साझा करते हैं। हमारा उद्देश्य है कि हर व्यक्ति तक सही और उपयोगी जानकारी पहुंचे ताकि वे अपने स्वास्थ्य का बेहतर ख्याल रख सकें। हम मानते हैं कि छोटे-छोटे बदलाव और सही जानकारी आपके जीवन में बड़ा फर्क ला सकते हैं। इसी सोच के साथ हमने इस ब्लॉग की शुरुआत की — आपके लिए और आपकी सेहत के लिए।