अखरोट पानी में भिगोकर खाने के फायदे व नुकसान | Akhrot pani me bhigo kar khane ke fayde

0 Fayde Nuksan Hindi
भिगोए हुए अखरोट खाने से शरीर को ऊर्जा, पोषण और रोग प्रतिरोधक क्षमता मिलती है,फायदे अदभुत है, परंतु अति सेवन से नुकसान भी हो सकती है


अखरोट देखने में इसका आकार मस्तिष्क जैसा होता है इसलिए इसे ब्रेन फूड भी कहा जाता है। इसमें बहुत सारे पोषक तत्त्व मौजूद होते है जो शरीर को मजबूत और दिमाग को तेज करते है। अगर इसे सही तरीके से सेवन किया जाए तो लाभ कई गुना बढ़ जाता है। दिल की बीमारियों से बचने के लिए लोग आजकल अपने आहार के साथ प्रयोग करने लग गए है। खाली पेट अखरोट खाना एक ऐसा घरेलू उपाय है जो शरीर को भीतर से शुद्ध करने और पूरे दिन ऊर्जावान बनाए रखने में सहायक होता है। आइए जानते हैं खाली पेट अखरोट खाने के अद्भुत फायदे –


अखरोट पानी में भिगोकर खाने के फायदे व नुकसान- akhrot pani me bhigo kar khane ke fayde

दोस्तों आपने कई बार ऐसा देखा होगा की कुछ लोगों को कोई भी बात बार बार भूलने की आदत होती है। हाल ही पहले किया हुआ बात भूल जाते हैं। यहां तक की छोटी छोटी बातें भी उन्हे अच्छी तरह से याद नही रहती। और वो सुस्ती जैसा महसूस करते है, क्योंकि वे अपनी सेहत और खान पान का ध्यान नही रखते। ऐसी अवस्था मे जरूरी है कुछ खाद्य पदार्थों का अपनी डाइट में शामिल करना, जो मस्तिष्क को सेहतमंद रखे और याददाश्त को बनाए रखे। इसके लिए आप अखरोट का इस्तेमाल कर सकते है। जो आपके दिमाग के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर अखरोट को पानी में भिगोकर खाया जाय तो अदभुत फायदे देखे गए है।


अखरोट क्या होता है (khali pet akhrot khane ke fayde aur nuksan)

अखरोट को हम एक ड्राई फ्रूट्स के रूप में पहचान सकते हैं। जिसके पेड़ का वैज्ञानिक नाम जूगैलस जीनस दिया गया है। अखरोट बहुत कठोर और मजबूत होता है, जिसे आसानी से फोड़ा नहीं जा सकता। akhrot khane ke fayde अखरोट के अंदर वाला बीज खाने के काम में लाया जाता है, जो खाने में स्वादिष्ट और कुरकुरा होता है। लोग इसका उपयोग नाना प्रकार के खाद्य पदार्थ में इस्तेमाल करते हैं, जैसे कि केक, कुकीज और एनर्जीबार से संबंधित चीजों को बनाने में प्रयोग किया जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक होते हैं।


इसके प्रयोग से कई प्रकार की समस्याओं से दूर रहा जा सकता है, जिन्हें हम आगे जानेंगे, परंतु ध्यान देने वाली बात है कि अखरोट को दवा नहीं समझना चाहिए कि इसके सेवन से कोई भी बीमारी को बिल्कुल ठीक कर सकते हैं, यदि बीमारी गंभीर हो तो आपको किसी डॉक्टर से दिखाना चाहिए।


अखरोट को पानी में भिगोकर खाने से क्या होता है?

अखरोट को यदि कच्चा खाते हैं तो इसका मतलब है कि आप अखरोट का पूरा-पूरा फायदा नहीं ले पा रहे हैं। आप रात को भिगोकर सुबह खाली पेट अखरोट खाने से उसका फायदा दोगुना हो जाएगा, किसके लिए रात को सोने से पहले अखरोट को पानी में भिगो दें, और सुबह खाली पेट उसका सेवन करें। विश्वास मानिए जबरदस्त फायदे हैं और साथ ही कई बीमारियों में भी आराम होता है। चलिए जानते हैं अखरोट खाने से हमें क्या-क्या फायदे मिलते हैं।


अखरोट खाने के फायदे- (akhrot khane ke fayde)

अखरोट खाने के बहुत सारे फायदे होते हैं जिसमें हम अखरोट के 8 फायदों के बारे में चर्चा करेंगे।


बुद्धि के विकास में फायदेमंद

अखरोट बुद्धि के विकास में फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि अखरोट में पाए जाने वाला ओमेगा 3 फैटी एसिड दिमाग के लिए अच्छा होता है, और याददाश्त में सुधार लाता है। जिनको भूलने की बीमारी है, उन्हें अखरोट का सेवन जरूर करना चाहिए। जो लोग इसका नियमित रूप से सेवन करते हैं उनकी स्मरण शक्ति बेहतर रहती है। जिससे वह ध्यान केंद्रित होकर काम कर सकते हैं, साथ ही तनाव मुक्त रखता है।


अखरोट खाने के फायदे हैं कैंसर के इलाज में

2009 में शोध से पता चला है कि जो महिलाएं प्रतिदिन अखरोट का सेवन करती हैं तो स्तन कैंसर की बीमारी का जोखिम कम हो जाता है। अखरोट आकार में छोटा होने के बावजूद भी यह कैंसर जैसी घातक बीमारी से भी बचाने का काम करता है। अखरोट में एंटी ऑक्सीडेंट और फेनोलिक एसिड के गुण मौजूद होते हैं। यदि डेली इसका सेवन किया जाए तो ब्रेस्ट कैंसर, कोलन कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर जैसी बीमारी हमें छू भी नहीं सकती।


अखरोट खाने के फायदे हैं हृदय रोग में

khali pet akhrot khane ke fayde aur nuksan हृदय संबंधी रोग के लिए अखरोट बहुत लाभदायक होता है अखरोट में ओमेगा-3 एसिड की मात्रा ज्यादा होने की वजह से यह कार्डियो वैल्यूस्कूलर प्रणाली के लिए लाभदायक होता है। अखरोट का सेवन करने से ब्लड प्रेशर से संबंधित बीमारी में लाभ होता है, हो सके तो जिन्हें हाई ब्लड प्रेशर है वह अखरोट को खाना आज ऐसे ही शुरु कर दें। अखरोट दिल की बीमारी के लिए बहुत लाभदायक होता है तथा शुगर के मरीज के लिए भी फायदेमंद होता है।


अखरोट के फायदे in pregnancy

ओमेगा 3 एसिड और प्रोटीन की मौजूदगी के कारण प्रेग्नेंट महिला के शिशु के आंखों और दिमाग के विकास के लिए अच्छा होता है।


1. प्रेगनेंसी के दौरान अखरोट का सेवन करने से लिपिड प्रोफाइल को समुचित स्तर पर नियंत्रण रखने में हेल्प मिलती है।

2. जिन महिलाओं का हाई बीपी की समस्या है तो गर्भावस्था के दौरान अखरोट रक्त वाहिकाओं के तनाव को कम करता है जिससे बीपी संतुलन हो जाए।

3. प्रेगनेंसी के दौरान प्रोटीन और फाइबर की ज्यादा मात्रा में जरूरत हो जाती है, जो अखरोट खाने से पूर्ति हो सकती है।

4. प्रसव के बाद कहा जाता है कि महिलाएं डिप्रेशन को दूर करने के लिए अखरोट खाने को कहा जाता है। महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान और डिलीवरी के बाद भी अखरोट खाते रहना चाहिए।

5. देखा जाता है कि गर्भावस्था के तीसरी तिमाही के समय औरतों की शिकायत रहती है कि औरतों को नींद कम आती है उस समय आपको अखरोट काफी मदद कर सकता है।


अखरोट खाने के फायदे हैं हड्डियों के लिए

हड्डियां कमजोर होने का एक मुख्य कारण होता है, शरीर में कॉपर की कमी, जिसे आप अखरोट खा कर उसकी पूर्ति कर सकते हैं। इसमें आपको भरपूर मात्रा में कॉपर मिल जाता है और हड्डियां मजबूत हो जाती है।


अखरोट के फायदे हैं स्पर्म बढ़ाने में

अखरोट में बहुत ताकत होती है जिससे वीर्य मजबूत होता है। khali pet akhrot khane ke fayde इसके अलावा वीर्य में शुक्राणुओं की वृद्धि, शुक्राणुओं की आयु गतिशीलता और कार्यविधि को बढ़ाने में हमारी मदद करता है। गर्भधारण नहीं होने का एक कारण हो सकता है। वीर्य या शुक्राणुओं की कमी है तो आज से ही अखरोट खाना शुरु कर देना चाहिए, जिससे समस्या का निदान हो सके। इसके सेवन से यौन शक्ति की कमजोरी को भी दूर किया जा सकता है।


वजन कंट्रोल

फैटी चीजों को खाने से वजन बढ़ता है, परंतु अखरोट एक ऐसा ड्राई फ्रूट्स है, जिसमे अधिक फैट होने के कारण भी वजन बढ़ने नहीं देता। इसलिए इसे बिना टेंशन के आनंद पूर्वक खाया जा सकता है।


बालों की मजबूती के लिए फायदेमंद है अखरोट

बालों की मजबूती लाने के लिए अखरोट आपकी सहायता कर सकता है, क्योंकि अखरोट में मौजूद बायोटीन (विटामिन B7) बालों को स्वस्थ बनाने के लिए एक टॉनिक की तरह काम करता है। रोज अखरोट खाने से बाल झड़ना कम हो जाते हैं।


अखरोट खाने के नुकसान- khali pet akhrot khane ke nuksan

अखरोट खाने से कई लाभ होते हैं, परंतु कभी-कभी नुकसानदेह भी साबित हो जाता है, जैसे-


1. अखरोट की तासीर गर्म होती है। गर्मियों के मौसम में पित्त प्रकृति के लोगों के लिए हानि पहुंचा सकता है। इसलिए इसे ठंडी हवाओं में या कम मात्रा में सेवन करना सही रहता है।


2. देखा गया है कि कभी-कभी अखरोट से एलर्जी की समस्या होने की संभावना रहती है। यदि इसे खाने से पेट में दर्द, जी घबराना होठ या गले में सूजन या फिर सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्या आए, तो अखरोट खाना बंद कर दें।


3. जिन्हें आयरन या जिंक की कमी हो, तो अखरोट आपको नुकसान पहुंचा सकता है, क्योंकि अखरोट में मौजूद हाईटेक नामक तत्व भोजन से प्राप्त आयरन और जिंक के अवशोषण को अस्वस्थ कर सकता है। ऐसे में आयरन और जिंक वाला भोजन करने से भी लाभ नहीं हो पाएगा। यदि ब्लड की कमी है तो अखरोट बहुत कम मात्रा में खाएं या फिर छोड़ दें।


4. गुर्दे की पथरी वाले रोगी को अखरोट कम मात्रा में खाने की सलाह दी जाती है, यदि पहले से है तो अखरोट खाना बंद कर दें।


अखरोट खाने का सही तरीका क्या होता है?

किसी बर्तन में एक गिलास दूध के साथ 15 ग्राम अखरोट को डालकर उबालें,


1. उसके बाद उसमे मिश्री पाउडर और केसर मिलाकर थोड़ी देर तक पकाएं,


2. 2 से 5 मिनट बाद उतार दें,


3. अब आपका हेल्दी ड्रिंक तैयार है इसे थोड़ा गर्म ही सेवन करें,


दोस्तों हमने आपको बताया अखरोट पानी में भिगोकर खाने के फायदे व नुकसान akhrot pani me bhigo kar khane ke fayde, अखरोट क्या होता है औरतों के प्रेगनेंसी के दौरान खाना चाहिए या नहीं और अखरोट खाने का तरीका इन सभी बातों का हमने जिक्र किया है, मुझे विश्वास है आपके लिए यह आर्टिकल हेल्पफुल होगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

Fayde Nuksan Hindi एक स्वास्थ्य संबंधित ब्लॉग है जहाँ हम सरल भाषा में हेल्थ, आहार, ब्यूटी टिप्स, एक्सरसाइज और सामान्य बीमारियों से जुड़ी जानकारी साझा करते हैं। हमारा उद्देश्य है कि हर व्यक्ति तक सही और उपयोगी जानकारी पहुंचे ताकि वे अपने स्वास्थ्य का बेहतर ख्याल रख सकें। हम मानते हैं कि छोटे-छोटे बदलाव और सही जानकारी आपके जीवन में बड़ा फर्क ला सकते हैं। इसी सोच के साथ हमने इस ब्लॉग की शुरुआत की — आपके लिए और आपकी सेहत के लिए।