Bawaseer ka desi ilaj kya hai hindi me: बवासीर के मस्से को जड़ से खत्म करने का घरेलू उपाय


Bawaseer ka desi ilaj kya hai- अक्सर देखा गया है कि बवासीर की समस्या खाने पीने कि गलत आदत और खराब जीवन शैली की वजह से लोग इस गंभीर बीमारी की चपेट में आ जाते हैं, हालांकि यह रोग उन लोगों में ज्यादातर देखा गया है जिनको कब्ज की शिकायत रहती है। जिनको लंबे समय तक या कुछ हफ्तों तक कब्ज की समस्या बनी रहती हैं उनको बवासीर जैसे बीमारी होने का चांस ज्यादा हो जाता है।

आपको ज्ञात होना चाहिए कि बवासीर की बीमारी में मरीज को गुदा के अंदर और बाहर मस्से निकल जाते हैं। जिसके कारण मल त्याग के समय जलन और दर्द जैसी समस्या होती है। यदि मल त्याग के समय ज्यादा जोर लगा देते हैं तो उसमें खून भी आ सकता है। परिणाम स्वरूप मरीज का चलना-फिरना यहां तक की उठना-बैठना तक मुश्किल हो जाता है।

बवासीर जैसी बीमारी का तुरंत इलाज करवा लेना चाहिए, क्योंकि यदि यह विकराल रूप ले लिया तो यह भगंदर और फिशर जैसे दर्दनाक रोग की वजह बन सकते हैं।

बवासीर के मस्से को जड़ से खत्म करने का घरेलू उपाय: Bawaseer ka desi ilaj kya hai hindi me

हम आपको इस लेख के जरिए जानेंगे बवासीर का देसी इलाज क्या है Bawaseer ka desi ilaj बताने का पूरा-पूरा प्रयास करेंगे। बवासीर को ठीक करने के लिए कई प्रकार की दवाएं और उपचार बाजारों में उपलब्ध है कभी-कभी सर्जरी करने की भी आवश्यकता पड़ जाती है लेकिन आप कुछ घरेलू देसी उपाय करके भी आराम पा सकते हैं।

धनिया, गिलोय, हरड़ का उपयोग

बवासीर को ठीक करने के लिए धनिया, गिलोय और हड़ताल का उपयोग किया जा सकता है, इसके लिए इन तीनों चीजों को बराबर मात्रा में ले लेना है। तीनों का मिश्रण तैयार कर लीजिए, उस मिश्रण में से 20 ग्राम लेकर आधा लीटर पानी में उबाल लीजिए उसके बाद उनको छान लीजिये।

उपयोग कैसे करें

मिश्रण का उपयोग आपको रोज सुबह शाम गुड़ के साथ सेवन करें, आप पाएंगे कुछ ही दिनों बाद आपकी बवासीर की समस्या जड़ से समाप्त हो सकती है।

जीरा का उपयोग पाइल्स के इलाज में

जीरे का उपयोग आप घर में भोजन बनाने के लिए इस्तेमाल करते हैं लेकिन आज हम आपको बताएंगे बवासीर को ठीक करने के लिए जीरे का उपयोग कैसे करना है।
  1. सबसे पहले दो चम्मच जीरा ले लीजिए।
  2. एक गिलास पानी के साथ किसी बर्तन में 15 मिनट तक उबाल लीजिए।
  3. उबल जाने के बाद उस काढ़े को छान लीजिये।
  4. और उसमें आधा कटा हुआ नींबू निचोड़ कर मिला लीजिए। अब आपका काढ़ा तैयार हो चुका है।

उपयोग कैसे करें

तैयार किया हुआ काढ़े का उपयोग आपको सुबह के समय खाली पेट सेवन करना है। सेवन करने के बाद आपको आधे घंटे तक कुछ भी और चीजों को नहीं खाना है।

यह उपाय कम से कम 5 से 6 दिन करने के बाद आप देखेंगे आपकी बवासीर की समस्या धीरे-धीरे समाप्त होने लग जाएगी।

परहेज:
  • बाहरी चीजों को खाने से बचाना है।
  • मैदे से बनी चीजों को नहीं खाना है ।
  • जंक फूड का उपयोग नहीं करना है ।
  • यह परहेज आपको 15 से 20 दिन करना है।

बवासीर में क्या नहीं खाना चाहिए

  • अधिक मसालेदार चीजों को ना खाएं, कोई भी खाने वाली चीजों के साथ लाल मिर्च और काली मिर्च का सेवन न करें।
  • फैट वाली पदार्थ पेट के लिए नुकसानदायक होते हैं अधिक खाने से पेट में जलन, दर्द और सिने में जलन की समस्या हो सकती है। इन्हें भी इग्नौर कीजिए।
  • स्मोकिंग ना करें, शराब पीना भी उतना ही हानिकारक है जितना सिगरेट ऐसी चीजों से बचें।
  • कैफीन ना खाएं यह पाचन के लिए सही नहीं होता इनका ज्यादा मात्रा में सेवन करने से दस्त जैसी समस्या हो सकती है कॉफी और चाय में कैफ़ीन की मात्रा ज्यादा पाई जाती है।
  • पाइल्स की समस्या से जूझ रहे हैं तो प्रोटीन वाले आहार को डाइट में सम्मिलित ना करें, क्योंकि प्रोटीन वाली चीज आसानी से नहीं पचती जिसके कारण कब्ज और मलाशय में जलन पैदा हो सकती है। यह मलद्वार के रास्ते में सूजन को बढ़कर बवासीर को भी बढ़ता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैसे होता है फिटकरी से बवासीर का इलाज: Fitkari se bavasir ka ilaaj

जोश की गोली (टेबलेट) खाने से क्या होता है | Josh ki goli khane se kya hota hai hindi